नियम और शर्तें - आदिवासी ज्ञान प्रतियोगिता
इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके आप इन सभी नियमों से सहमत होते हैं।
1. प्रतियोगिता क्या है?
यह कोई लॉटरी, जुआ या सट्टेबाजी नहीं है। बल्कि यह एक स्वात्रंत आदिवासी समुदाय की जानकारी पर आधारित एक ज्ञान प्रतियोगिता है। जीत केवल ज्ञान और प्रदर्शन के आधार पर तय होगी। और इसका उद्देश्य , जानकारी के साथ-साथ विभन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में प्रश्नो के जवाब देने की स्पीड को बढ़ाना हैं। जिसके लिए कोई भी रजिस्ट्रेशन कर सकता हैं। जिनका उम्र 10 वर्ष से अधिक हो भाग ले सकता हैं। अधिक जानकारी या पूछताछ के लिए संपर्क फार्म खोले।
2. परीक्षा का विवरण:
- परीक्षा: हर महीने के पहले रविवार, दिन के 10:00 बजे से ऑनलाइन इसी वेबसाइट पर शुरू होगा।
- सवाल: प्रत्येक परीक्षा पर वस्तुनिष्ठ/ ऑब्जेक्टिव 100 सवाल पूछे जायेंगे , जिनमे प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प होंगे उसमे से एक उस प्रश्न का सही जवाब होगा जिसे प्रतिभागी को चुनना होगा।
- समय: प्रत्येक परीक्षा 60 मिनट का होगा यानि रविवार को दिन के 10 बजे से -11 बजे तक
- ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए जनकारी देखे
3. स्कॉलरशिप - टॉप 10:
परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वालो को 10 प्रतिभागी को रैंक के हिसाब से राशि दिया जायेगा
प्रथम - ₹3000 | द्वितीय - ₹1500 | तृतीय - ₹750 | चतुर्थ - ₹400 | पंचम - ₹300 | छठे से दसवें - ₹100-₹100
4. 75% वाला नियम:
- प्रथम - ₹3000, के लिए कम से कम परीक्षा में 80%(80 नंबर) या उससे अधिक अंक लाना जरुरी हैं,
- द्वितीय - ₹1500 के लिए कम से कम परीक्षा में 75 %(75 नंबर) या उससे अधिक अंक लाना जरुरी हैं, जबकि
- तृतीय - ₹750 के लिए कम से कम 70% (70 नंबर) लाना अनिवार्य है।
यदि मान लो कोई दो या दो से अधिक प्रतिभागी 80% से ऊपर ले आये तो उन सभी को 3000-3000 रूपए नहीं मिलेंगे बल्कि उन्हें प्रथम, द्वितीय, तृतीय क्रम में रखा जायेगा। और पहले से तैय किया गया प्रथम, द्वितीय, तृतीय की राशि ही मिलेगा। जबकि मान लो किसी भी प्रतिभागी का 80 % तक नहीं पंहुचा उस स्थिति में 3000 रूपये की राशि किसी को नहीं दिया जायेगा। इसी प्रकार जब किसी भी प्रतिभागी का 75 % तक नहीं पहुंचे गा उस स्थिति में भी 1500 रूपये की राशि किसी को नहीं दिया जायेगा। ठीक इसी प्रकार तृतीय पुरुष्कार के लिए भी नियम लागु होगा।
इसे इस उदहारण से बेहतर समझे :-
रमेश ने प्रतियोगिता परीक्षा में 85 प्रतिशत लाया तो उन्हें 3000 रूपए दिया जायेगा। सुरेश ने 82 लाया तो उन्हें 1500 रुपये दिया जायेगा। दिनेश ने 81 प्रतिशत लाया तो उसे 750 की राशि दिया जायेगा। इसी प्रकार जिनका कम नम्बर आएगा उन्हें पहले से तय किया गया राशि दिया जायेगा।
मान लो सर्वाधिक अंक रमेश ने प्रतियोगिता परीक्षा में 70 प्रतिशत लाया तो उन्हें 3000 रूपए के स्थान पर 750 दिया जायेगा। और उसे प्रथम माना जायेगा। सुरेश ने 68 % लाया तो उन्हें 1500 रुपये के स्थान पर 400 रूपए दिया जायेगा। और इसका स्थान द्वितीय माना जायेगा ठीक इसी तरह दिनेश ने 67 प्रतिशत लाया तो उसे 750 की राशि के स्थान पर 300 रूपये दिया जायेगा। और उसे तृतीय स्थान में शामिल किया जायेगा। इसी प्रकार जिनका कम नम्बर आएगा उन्हें पहले से तय किया गया राशि दिया जायेगा।
यानि कुल मिलाकर कहा जाये तो जितनी ज्यादा नंबर उतना ज्यादा बड़ी राशि , जितना कम नंबर उतना कम राशि , रैंक वही रहेगा लेकिन राशि कम होगा।
नोट :- स्कॉलरशिप पुरुष्कार , अधिक प्रतिभागी होने पर बढ़ाने योग्य हैं , जिसका जानकारी परीक्षा के 5 दिवस पूर्व इसी वेबसाइट के नोटिस बोर्ड सेक्शन पर दिया जायेगा।
5. नंबर बराबर होने पर (टाई-ब्रेकर):
- जिसके नंबर ज्यादा, वह आगे
- नंबर बराबर होने पर जिसका टेस्ट जल्दी खत्म हुआ, वह आगे
- वह भी बराबर होने पर जिसका रजिस्ट्रेशन पहले हुआ (तारीख + समय), वह आगे
- अगर रजिस्ट्रेशन की तारीख + समय भी बराबर हुआ तो नाम के अल्फाबेट (अ से ज्ञ / A से Z) के हिसाब से फैसला होगा। आयोजक का निर्णय अंतिम होगा।
6. स्कॉलरशिप कब मिलेगी?
रिजल्ट के 7 दिन के अंदर टॉप 10 की राशि उनके दिए गए यूपीआई / बैंक खाते में भेज दी जाएगी। गलत यूपीआई / बैंक जानकारी देने पर हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
7. गलत काम करने पर:
ऑनलाइन परीक्षा में दो डिवाइस पर एक समय में एक ही आईडी पासवर्ड से लॉगिन करने की कोशिश करना या परीक्षा देना , दूसरे के नाम से टेस्ट देने या गलत जानकारी दे कर रजिस्ट्रेशन करने पर बिना रिफंड के रद्द कर दिया जाएगा। तथा प्रतिभागी का आईडी , पासवर्ड हमेशा के लिए ब्लाक कर दिया जायेगा। रिफंड से जुडी अधिक जानकारी पढ़े
8. परीक्षा रद्द होने पर:
अगर किसी तकनीकी कारण से परीक्षा रद्द होती है तो उसकी सूचना वेबसाइट पर, तथा सभी प्रतिभागियों को उनके ईमेल पर जानकारी दी जाएगी।





