यहाँ पर आपको परीक्षा व्यवस्था से जुडी जानकारी दिया जायेगा जिसमे आपको कैसे , ऑनलाइन आवेदन कैसे करना हैं , अपने एप्लिकेशन की स्थिति एवं ऑफलाइन परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड कैसे डाउनलोड करना हैं , ऑनलाइन परीक्षा की स्थिति में अपने मोबाइल फ़ोन या लैपटॉप,कंप्यूटर से परीक्षा कैसे देना हैं, जैसे मुख्य जानकारी दिया जा रहा हैं।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें :-
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए www.adiwasieducation.in पर आए मुख्य पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑप्शन दिखेगा
ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें एक पेज ओपन होगा जिसमे दो ऑप्शन दिखेगा
सबसे पहले वाले ऑप्शन (परीक्षा के लिए आवेदन ) में क्लिक करें, आवेदन के लिए नया पेज खुलेगा,
इसमें अपना सभी जानकारी सही से भरें,
पिता एवं माता का पूरा नाम लिखे
जन्म तिथि :- सही से चुनाव कर भरे
मोबाइल नंबर में , व्हाटशप मोबाइल नंबर ही डाले
ईमेल सही से डाले
फोटो :- फोटो पासवर्ड साइज में साफ सुथरा अपलोड करें। ध्यान दे फोटो अपने आप साइज में क्रॉप हो जायेगा , फोटो को पहले से किसी फॉर्मेट या साइज में बनाने की आवश्यकता नहीं होगा।
सत्र :- सत्र में हमेशा जिस वर्ष परीक्षा होना हैं उसकी वर्ष डाले उदहारण के लिए :- 2026
पता :- पता में अपना वर्तमान और सही जानकारी भरें।
जब पूरा जानकारी सही से भर ले तो नीचे चेक बॉक्स में क्लिक कर टिक कर ले , ध्यान दे सबमिट करने से पहले, अपना जानकारी एक बार सही से चेक कर ले बाद में किसी प्रकार की सुधार नहीं किया जा सकेगा।
जब अपने द्वारा भरा गया जानकारी सही से चेक कर ले तो आवेदन सबमिट करें बटन पर क्लिक करें सफलता पूर्वक सबमिट होने के बाद पूरा आवेदन की जानकारी के साथ में आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसे अपने पास सुरक्षित रखे या फिर इस पेज को प्रिंट कर रख ले।
जब आईडी और पासवर्ड मिल जाये तभी आपका ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा होगा , जिसकी स्थिति आप अपने परीक्षार्थी लॉगिन पेज पर जाकर देख सकते हैं , परीक्षा प्रभारी या परीक्षा एडमिन जब आपके आवेदन को जाँच के अप्रूवल करके प्रवेश पत्र जारी कर देगा उसके बाद ही आप अपना प्रवेश पत्र प्रिंट कर सकते हैं। या ऑनलाइन परीक्षा में लॉगिन कर ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं।
अपने आवेदन की स्थिति एवं प्रवेश पत्र कैसे देख सकते हैं :-
जब आपका ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जायेगा तो वह पर आपको एक आईडी और पासवर्ड मिलेगा। जिसका इस्तेमाल आवेदन की स्थिति देखने , ऑफलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र प्रिंट करने , तथा ऑनलाइन परीक्षा होने की स्थिति में , ऑनलाइन परीक्षा पोर्टल पर लॉगिन कर परीक्षा में शामिल होने के लिए होगा।
अपने आवेदन की स्थिति या प्रवेश पत्र प्रिंट करने के लिए www.adiwasieducation.in पर जाये मुख्य पेज या मुख्य मेनू पर आपको ऑनलाइन आवेदन या फिर आवेदक लॉगिन का ऑप्शन दिखेगा
ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें एक पेज ओपन होगा जिसमे दो ऑप्शन दिखेगा

इसमें से आपको दूसरे नंबर के ऑप्शन (परीक्षार्थी लॉग इन ) पर क्लीक करना होगा , लॉगिन के लिए एक पेज ओपन होगा जिसमे अपना आवेदन करते समय जो आईडी और पासवर्ड मिला होगा उसे यहाँ डाल कर लॉगिन कर ले।
अब आपका आवेदन यहां दिखाई देगा , एवं उसके स्थिति भी देख सकते हैं। ध्यान दे परीक्षा एडमिन आपके आवेदन पर आवश्यक कर्यवाही करेगा तब जाकर ही ऑफलाइन परीक्षा के प्रवेश पत्र या ऑनलाइन परीक्षा लॉगिन कर पायंगे।
ऑनलाइन परीक्षा कैसे दे :-
ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए आवेदन करते समय मिले आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल करना हैं।
ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए आपको वेबसाइट के मुख्य पेज या मेनू में ऑनलाइन परीक्षा का बटन या ऑप्शन दिख जायेगा जिसे क्लिक करते ही ऑनलाइन परीक्षा पोर्टल पेज खुल जायेगा
यहाँ पर अपना आईडी पासवर्ड डाल कर लॉगिन करें । परीक्षा की स्थिति भी देख सकते हैं , जब परीक्षा नहीं होगा तो वहां लिखा आएगा अभी कोई परीक्षा उपलब्ध नहीं हैं , और जब परीक्षा उपलब्ध होगा तो वह पर लिखा आएगा परीक्षा उपलब्ध हैं , तथा जब परीक्षा शुरू हो जायेगा तब लिखा आएगा परीक्षा शुरू हो गया हैं। अभी शुरू करें बटन को तुरंत क्लिक करें और परीक्षा दे।
ध्यान दे ! केवल ऑनलाइन आवेदन करने और आईडी पासवर्ड प्राप्त कर लेने से ऑफलाइन /ऑनलाइन परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते। इसके लिए परीक्षा प्रभारी या एडमिन की अप्रूवल या आवश्यक कर्यवाही करना आवश्यक होगा।
ऑनलाइन परीक्षा /ऑफलाइन परीक्षा की तारीख एवं समय की जानकारी www.adiwasieducation.in के नोटिस बोर्ड सेक्शन पर उपलब्ध होगा। आवेदन करने के बाद समय-समय नोटिस बोर्ड सेक्शन पर विजिट करते हैं। हमारे पास अभी अलग से परीक्षार्थी के मोबाइल या ईमेल पर जानकारी भेजने की सुविधा नहीं हैं ।
ऑनलाइन परीक्षा के मामले में :-
जिस दिन और जिस समय होगा उसके लगभग 10 मिनट पहले अपने मोबाइल , लैपटॉप /कंप्यूटर की नेटवर्क को ठीक ठाक कर ले ताकि परीक्षा देते समय नेटवर्क का कोई समस्या ना हो। जब परीक्षा शुरू हो जायेगा, और आप परीक्षा में प्रवेश या शामिल हो गए उसके बाद आपके मोबाइल, लैपटॉप /कंप्यूटर की पूरा स्क्रीन अपने आप ब्लॉक हो जाये गा यानि आप केवल परीक्षा में पूछे गए सवाल को ही देख सकते हैं। दूसरा कुछ भी दिखाई नहीं देगा यदि गलती से भी बहार निकलने की कोशिश की या थोड़े टाइम के लिए नेटवर्क बंद हुवा तो आपका परीक्षा परिणाम नहीं मिल पायेगा और ना ही उस परीक्षा के दौरान दोबारा लॉगिन होगा। इसके अलावा ध्यान दे परीक्षा के समय एक ही आईडी पासवर्ड से एक से अधिक डिवाइस पर लॉगिन होने की कोशिश ना करे, इससे आपका आईडी कुछ समय के लिए ब्लॉक हो जायेगा, और परीक्षा से वंचित हो जायेंगे। जिसकी जिम्मेदारी खुद होंगे।









