प्राइवेसी पालिसी

 गोपनीयता नीति (Privacy Policy) 


अंतिम अपडेट: 05 नवंबर 2026


नमस्कार, www.adiwasieducation.in पर आपका स्वागत है। यह एक व्यक्तिगत, स्वतंत्र एवं स्वचालित वेबसाइट है। यह किसी भी प्रकार की शिक्षा संस्थान, संगठन, गेमिंग, सट्टा या धोखाधड़ी करने वाली वेबसाइट से जुड़ी हुई नहीं है।

हमारी वेबसाइट का उद्देश्य भारत के आदिवासी अथवा जनजातीय समुदाय के बारे में साफ-सुथरी और वास्तविक जानकारी को हिन्दी माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना है, तथा सभी समुदायों में शिक्षा के महत्व की समझ और उत्साह पैदा करना है।

हम आपकी गोपनीयता का पूरा सम्मान करते हैं। इस नीति में बताया गया है कि हम कौन सी जानकारी लेते हैं और उसका उपयोग कैसे करते हैं।

1. हम कौन सी जानकारी एकत्र करते हैं?

a) आप द्वारा दी गई जानकारी:

जब आप हमसे संपर्क करते हैं, प्रतियोगिता परीक्षा के लिए पंजीकरण करते हैं, या दान के लिए सहयोग करते हैं, तब आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, जिला / राज्य और पता दे सकते हैं।

हम कौन सी जानकारी लेते हैं?

1. रजिस्ट्रेशन के समय: नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जिला / राज्य

2. भुगतान के समय: पेमेंट गेटवे द्वारा पेमेंट आईडी और ट्रांजेक्शन की स्थिति। हम आपका कार्ड नंबर, यूपीआई पिन या बैंक पासवर्ड कभी नहीं लेते हैं और न ही स्टोर करते हैं।

3. परीक्षा के समय: आपके परीक्षा के नंबर और समय।

b) स्वचालित रूप से मिलने वाली जानकारी:

जब आप हमारी वेबसाइट पर आते हैं, तो आपका IP Address, ब्राउज़र का प्रकार, डिवाइस की जानकारी और आपने कौन से पेज देखे, यह जानकारी कुकीज़ (Cookies) के माध्यम से एकत्र हो सकती है।

2. जानकारी का उपयोग कैसे किया जाता है?

जानकारी का उपयोग कहाँ होगा?

  1. लोगो को उनकी परीक्षा की आईडी-पासवर्ड भेजने के लिए
  2. रिजल्ट और स्कॉलरशिप की सूचना देने के लिए
  3. टॉप 10 की मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर प्रकाशित करने के लिए - इसमें केवल नाम, जिला और नंबर दिखाया जाएगा, मोबाइल नंबर कभी नहीं दिखाया जाएगा।
  4. प्रतियोगिता परीक्षा की जानकारी, रिजल्ट और नोटिस बोर्ड की सूचना आप तक पहुँचाने के लिए।
  5. पौध रोपण और प्रकृति संरक्षण के कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए।
  6. वेबसाइट को बेहतर बनाने और यह जानने के लिए कि लोग कौन सी जानकारी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
  7.  Google AdSense जैसे विज्ञापनों को दिखाने के लिए।

3. प्रतियोगिता परीक्षा और पुरस्कार के बारे में

हम समय-समय पर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करते हैं। इसमें अधिकतम अंक पाने वालों को नगद राशि से पुरस्कृत किया जाता है। परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी नोटिस बोर्ड पर दी जाती है। परीक्षा के लिए दी गई आपकी जानकारी का उपयोग केवल परीक्षा और पुरस्कार के उद्देश्य से ही किया जाएगा, किसी अन्य काम के लिए नहीं। केवल कानून द्वारा माँगे जाने पर ही जानकारी दी जाएगी।

4. दान (Donation) से संबंधित जानकारी

प्रतियोगिता परीक्षा एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए पौध रोपण की योजना के अंतर्गत, यदि कोई व्यक्ति पौधा, खाद, पौध रोपण एवं उसकी सुरक्षा के लिए जरूरी टूल्स अथवा उपरोक्त सभी के लिए पैसा दान करना चाहता है, तो वह हमसे संपर्क कर सकता है। या सीधे Donation कर सकता हैं। 

हम समस्त दानदाताओं की जानकारी को अपने पास पूर्ण रूप से सुरक्षित रखते हैं। हम किसी भी दानदाता की व्यक्तिगत जानकारी को बिना उसकी अनुमति के किसी तीसरे व्यक्ति को नहीं देते हैं और न ही बेचते हैं।

यदि कोई दानदाता स्वयं अपनी जानकारी को सार्वजनिक करने का आग्रह करता है, तभी उसकी जानकारी (जैसे नाम और जिला) को वेबसाइट के माध्यम से प्रकाशित किया जाएगा।

5. कुकीज़ और Google AdSense

हमारी वेबसाइट पर Google AdSense के विज्ञापन दिखाए जाते हैं। Google, विज्ञापन दिखाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करता है। Google द्वारा आपकी जानकारी का उपयोग कैसे किया जाता है, यह जानने के लिए आप Google की Privacy Policy पढ़ सकते हैं। आप अपने ब्राउज़र की सेटिंग में जाकर कुकीज़ को बंद भी कर सकते हैं।

6. तीसरे पक्ष की वेबसाइट्स

हमारी वेबसाइट पर कभी-कभी अन्य वेबसाइट्स के लिंक हो सकते हैं। उन वेबसाइट्स की गोपनीयता नीति हमारी जिम्मेदारी में नहीं आती है।

7. बच्चों की गोपनीयता

हमारी वेबसाइट पर दी गई जानकारी सभी के लिए है, परंतु 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे अपने माता-पिता / अभिभावक की अनुमति के बिना अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

8. जानकारी में बदलाव

यदि आपको लगता है कि आपकी दी गई जानकारी में कोई गलती है, या आप अपनी जानकारी हटवाना चाहते हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम आपकी जानकारी को हटा देंगे।

9. नीति में बदलाव

समय-समय पर इस गोपनीयता नीति में बदलाव किया जा सकता है। बदलाव के बाद यह पेज अपडेट कर दिया जाएगा।

10. संपर्क करें

किसी भी प्रकार के प्रश्न, सुझाव, प्रतियोगिता परीक्षा या दान के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं:

वेबसाइट: www.adiwasieducation.in

संपर्क पेज: Contect Us