09/08/2023

प्रकृति के छाओ में ग्राम पंचायत मादन के ठाकुर देव स्थल में आदिवासी दिवस के मौके पर प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए प्रतिभागी

09/08/2024

2024 में विश्व आदिवासी दिवस में मौके पर ग्राम मादन के पंचायत भवन में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल प्रतिभागी

08/09/2026

ग्राम पंचायत मादन के ठाकुर देव परिसर में परीक्षा देते हुए प्रतिभागी

Tribal-Popular-Person लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Tribal-Popular-Person लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

वीर तिलका मांझी का जीवन परिचय, एवं परीक्षा उपयोगी जानकारी


वीर तिलका मांझी का इतिहासिक जीवन परिचय , जन्म , विद्रोह , मृत्यु , परीक्षा उपयोगी जानकारी -



आजाद भारत की इतिहास में वीर तिलका मांझी वो पहले आदिवासी  स्वतंत्र सेनानी थे जो अपने हक़ अधिकार के ले लिए अंग्रेजो को जबरजस्त चुनौती देते थे। उन्हें आदिवासी प्रतिरोध के शुरुआती और प्रमुख नायकों में आज भी याद किया जाता है। भारत के लोगो का दुर्भाग्य हैं की स्वत्रंता की इतिहास में उन्हें वो जगह नहीं मिली जिसके वो असली हक़दार थे आदिवासी-एजुकेशन के इस पोस्ट में वीर तिलका मांझी  के बारे में विस्तार से चार्च करेंगे।  जो सामान्य पाठको और विभिन्न परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालो के जवाब भी देगा। जिससे परीक्षा  उपयोगी भी बनेगा । 

adivasi swatantrata senani | महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी


महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों : की संशिप्त जानकारी 



भारत जैसे देश में आदिवासी या आज के जनजाति समुदाय , आज नहीं हज़ारो साल से अपने हक़ अधिकार के प्रति जागरूक हैं।  वो अपने प्रकृति के साथ  जीने के लिए हमेशा से संघर्ष शील हैं , आदिवासी समुदाय केवल अंग्रेजो से ही नहीं लड़े , बल्कि भारत में आक्रमण करने वाले उन सभी लोगो से लाडे जो इनके , स्वाभिमान से जीने की हक छीनने की कोशिश किये। आज  भारत का स्वतंत्रता संग्राम केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध नेताओं तक सीमित नहीं हैं । देश के जंगलों, पहाड़ों और दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समाज ने भी केवल अंग्रेजी शासन के  विरुद्ध ही नहीं बल्कि भारत पर आक्रमण करने वाले उन सभी आक्रमणकरियो  से संघर्ष करने की एक गौरवशाली गाथा हैं । और उन गौरवशाली गाथा में से अधिकतर के  बारे में कभी चर्च ही नहीं किया जाता।  इन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ देश की स्वतंत्रता के लिए भी अद्वितीय बलिदान दिए।
दुर्भाग्य से भारतीय इतिहास में कई जनजातीय नायकों के योगदान को वह स्थान नहीं मिला जिसके वे वास्तविक हकदार हैं। आज आवश्यकता है कि हम इन वीर सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को जानें तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाएं। उन्हें वो सम्मान दे जो वस्ताव हकदार हैं।